अंडरआर्म्स बाल : क्यों है महिलाओं के लिए बुरी धारणा ,फेमिनिटी की धारणा को तोड़ो,

अंडरआर्म्स में दिख रहे बालों से जुड़ी ऐसी धारणा आज भी मौजूद है। मैं अपने नोएडा के कॉलेज की कैंटीन में अपने कुछ दोस्तों के साथ गपशप कर रही थी। उसमें एक लड़का भी था, जो हमारा क्लासमेट था। जब हम बातें कर रहे थे, तो मेरी फ्रेंड ने अपने बालों को बांधने के लिए अपने हाथ ऊपर किए, उसने स्लीवलेस टॉप पहना था, जिससे उसके अनशेव किए हुए अंडरआर्म्स दिख गए। उस लड़के के मुंह से निकला – “तुम इतनी अनहाइजीनिक क्यों हो ? क्या तुम शेव नहीं करती ?” इस सोच से हम दोनों लड़कियां हैरान थीं और उसके इस रीएक्शन से अचंभित भी। आज आवश्यकता है फेमिनिटी की इस धारणा को तोड़ने की ।

अनहेल्दी नहीं है

अंडरआर्म्स में बाल होने का मतलब यह नहीं है कि वहां बदबूदार बैक्टीरिया पनपने लगेंगे। सच तो यह है कि आपके अंडरआर्म्स तभी अनहाइजीनिक होते हैं, जब आप इसे रोजाना साफ नहीं करते हैं। फिर चाहे वहां बाल हों या नहीं हों। लेकिन, ऐसा भी कोई जरूरी नहीं है कि जिस समाज में हेयरलेस बॉडी वाली फ़ीमेल को आदर्श माना जाता है, वहां तो महिलाएं रोजाना नहाती हैं। क्या पुरुषों के अंडरआर्म्स में बैक्टीरिया होने का कोई डर नहीं है।

अंडरआर्म्स के बालों के फायदे

हमें अपने अंडरआर्म्स में बाल पसंद है या नहीं यह हमारी निजी चॉइस है। हमारे अंडरआर्म्स में बाल क्यों उगते हैं और यह किस प्रकार से हमारी स्किन के लिए लाभदायक हैं। शरीर के कुछ हिस्सों पर बालों के होने की अपनी एक विशेषता है। यह बाल बाहर के गंदगी को हमारे शरीर के अंदर जाने से रोकते हैं। जैसे कि नाक के बाल ,लेकिन हर भाग के बालों का यही काम नहीं होता है। टीनऐज में शरीर पर बाल आने शुरू हो जाते हैं। 12 वर्ष की आयु में लड़कियों में और 11 से 14 वर्ष की आयु में लड़कों में पिट्यूटरी ग्लैंड में एंड्रोजन नामक हार्मोन के सक्रिय होने से बाल आने शुरू होते हैं।

Image Source – Instagram

जब शरीर में सेक्स हार्मोन बनना शुरू होता है तो अपोक्राइन पसीने की ग्रंथियां एक्टिव हो जाती हैं और इन अपोक्राइन ग्रंथियों के एक्टिव होने से हमारी कांख यानी बगल में बालों की ग्रोथ शुरू हो जाती है। भले ही हम इन बालों को हटा देते हों लेकिन कुदरती तौर पर यह निम्न बातों के लिए महत्व रखते हैं।

1. अंडरआर्म्स के बालों से सेक्सुअल आकर्षण

अंडरआर्म्स के बालों से सेक्सुअल आकर्षण बढ़ता है ,फेरोमोन्स वह हार्मोन होते हैं जो आपके शरीर की प्राकृतिक स्मेल से और अधिक तेज होते हैं और इनसे सेक्सुअल आकर्षण में भी मदद मिलती है। जब आपके आर्मपिट के बालों में पसीना आता है तो यह हार्मोन और अधिक मजबूत होता है। इससे आप दोनों पार्टनर के बीच सेक्सुअल अट्रैक्शन और अधिक बढ़ जाता है। स्टडीज के मुताबिक जब हम हमारे पार्टनर की प्राकृतिक स्मेल सूंघते हैं तो इससे हमारा स्ट्रेस भी कम होता है।

2. अंडरआर्म्स बाल फ्रिक्शन कम करने में सहायक होते हैं

जब आप कोई हाई इंटेंस गतिविधि करते हैं तो आपके शरीर में रगड़ (फ्रिक्शन) पैदा होती है। अगर यह रगड़ अधिक हो तो आपकी स्किन को नुकसान भी पहुँच सकता है। इसलिए जब भी आप भागते हैं या एक्सरसाइज करते हैं तो अंडरआर्म्स में पसीना आता है। जिस कारण यह फ्रिक्शन कम होता है और आपकी स्किन में अधिक गर्मी पैदा होने से बच सकती है।

3. अंडरआर्म्स के बाल इरीटेशन और बर्न से बचाते हैं

आपके अंडरआर्म्स हेयर आपको काफी सारी स्थितियों से बचा सकते हैं। जिनमें आर्मपिट पिंपल आना और अंदरूनी बाल आना शामिल है। अगर आप स्किन पर होने वाली इरीटेशन और बर्न से बचना चाहते हैं तो आर्मपिट हेयर शेव न करें। इससे आप रेजर द्वारा होने वाले कट आदि से भी बच सकेंगे।

हेयरलेस अंडरआर्म्स से लाभ

Image Source – Freepik

कम पसीना

अगर आपकी अंडर आर्म्स में अधिक पसीना आता है तो संभव है आप काफी कम शेव करते होंगे। अगर आपके बालों की ग्रोथ अधिक होगी तो पसीना भी अधिक आएगा और साथ ही स्मेल भी अधिक ही आएगी। पसीने से बचने के लिए आपको आर्मपिट शेव करनी चाहिए।

शरीर से बॉडी ओडर (बदबू) स्मेल कम

अगर आप अपने आर्मपिट के बाल शेव करेंगे तो आपको उस भाग में पसीना कम आएगा जिससे स्मेल भी कम आती है। इससे आपके पूरे शरीर में बॉडी ओडर (बदबू) काफी कम हो सकती है। इससे भी आपको चैन की सांस आ सकती है साथ में आपका अधिक परफ्यूम का खर्चा भी बच सकता है।

Image Source – Freepik

अंडरआर्म्स के बाल प्राकृतिक रूप से नहीं आ रहे हैं तो हो सकता हैं यह कारण

अगर आप के अंडरआर्म हेयर की ग्रोथ काफी कम है या बाल उग ही नही रहे हैं तो इसका अर्थ हो सकता है कि आप किसी तरह की शारीरिक स्थिति से गुजर रहे हो। इन स्थितियों में डायबिटीज, किडनी की बीमारी, अस्थमा और थायराइड जैसी बीमारियां शामिल हैं। इनके लिए भी आप एक बार चेक अप जरूर करवाएं।

अंडरआर्म्स और शरीर पर बाकी जगह ही बालों का आना काफी आवश्यक है। यह आपको विभिन्न तरह की गंदगी से बचाते हैं और आपके शरीर को अंदर से साफ रखने में भी सहायक हैं।

जब फ़ीमेल सेलेब्स ने अंडरआर्म्स हेयर दिखा कर फेमिनिटी की धारणा को तोड़ा   

आजकल महिलाओं ने फेमिनिटी की इस धारणा को तोड़ा है , महिलाओं पर अपनी बॉडी के बालों को रखने या हटाने के लिए सामाजिक दबाव नहीं होना चाहिए। यह कोई बड़ी बात नहीं है। इनमे कल्कि कोचलिन , मलाइका अरोड़ा ,जेनिफर विगेट सहित कई सेलेब ने सोशल मीडिया पर अपने बिना शेव किए अंडरआर्म्स की फोटो शेयर की तो मेरे जैसी लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ा है अब मैं भी इस मामले दुनिया की परवाह किए बिना बिन्दास हूँ ।  

Image Source – Instagram

Image Source – Instagram
Youtube

इसे भी पढ़े

Leave a comment