New Year Goal 2024 : सेहतमंद बने रहने के लिए अपने बनाए Goals को फॉलो भी करे

1
New Year Goal 2024

New Year Goal 2024 : सेहतमंद रहने के लिए अक्सर हम नया साल आने से पहले कुछ गोल्स सेट करते हैं। लेकिन इन गोल्स से आपको फायदा तभी मिलेगा, जब हम इन्हें पूरे साल बिना रूके फॉलो करेंगे ।

New Year Goal 2024 : फिट और गॉर्जियस लुक के लिए सही रूटीन, एक्सरसाइज और सही डाइट बहुत जरूरी है। अक्सर लोग फिट रहने के लिए, नया साल आने से पहले कुछ गोल्स सेट करते हैं। धीरे -धीरे अपने ही बनाए हुए Goal को भूल जाते है , लेकिन इन गोल्स से आपको फायदा कभी मिलेगा, जब आप इन्हें नियमित पूरे साल बिना रूके फॉलो करेंगे। हेल्दी रहने के लिए आपको सही रूटीन और गोल्स को सेट कर इन्हें बिना रूके फॉलो करना है, इससे न केवल बीमारियां आपसे दूर रहेंगी बल्कि वजन भी आसानी से कम होगा। आज के समय में बीमारियां काफी बढ़ रही हैं, नए-नए इंफेक्शन्स हमारी इम्यूनिटी पर असर डाल रहे हैं। ऐसे में आपको इससे बचने के लिए अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देना चाहिए। यहां हम आपको हेल्थ से जुड़े कुछ ऐसे गोल्स के बारे में बता रहे हैं, जो 2024 में आपको जरूर फॉलो करने चाहिए।

जल्दी उठे

जल्दी सुबह उठना हेल्दी हैबिट्स में गिना जाता है, इससे आपको एक नहीं कई फायदे मिलते हैं। अगर आप ये आदत अपना लेंगे तो यकीन मानें आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। दिन भर तरोताजा रहेंगे । एक नियम है जल्दी सोना जल्दी उठना

मॉर्निंग वॉक

हेल्दी रहने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी है। आज के समय में लोग दिन भर कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। ऐसे में इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इस नए साल 2024 में आपको रोज मॉर्निंग वॉक को अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए। इससे शरीर को मजबूती मिलेगी, पाचन सही होगा, वजन कम होगा और कई बीमारियों से आपका बचाव होगा। अगर शुरुआत में ऐसा करना मुश्किल हो, तो 100 कदम चलने से शुरू करें और फिर धीरे-धीरे 10000 कदम तक पहुंचें।

योगा

सूर्य नमस्कार
The Glamorous

योग न केवल फिजिकल हेल्थ बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। शरीर को मजबूती देना, लचीलापन लाने, डाइजेशन सुधारने और हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई अन्य चीजों के लिए योगा करना जरूरी हैं। 2024 में आपको सेहतमंद रहने के लिए रोज 15 से 20 मिनट कुछ योग जरूर करना चाहिए। 

मेडिटेशन

Image Source – The Glamours

मेडिटेशन मानसिक स्वास्थ्य के लिए वरदान है । आज के समय में फिजिकल हेल्थ पर लोग भले ही ध्यान देने लगे हैं, लेकिन मेंटल हेल्थ को अभी भी समयाभाव में कहीं न कहीं नजरअंदाज करते हैं। सेहतमंद रहने के लिए मेंटल हेल्थ का सही होना भी बहुत जरूरी है। 2024 में इसका भी ध्यान अवश्य रखें। रोज 15 मिनट प्राणायाम, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन जरूर करें। जिससे स्ट्रेस, एंग्जायटी, डिप्रेशन और हाई बीपी में आराम मिल सके।

समय पर भोजन

लंच और डिनर का समय नये वर्ष में तय कर ले । और इसमें नियमितता बनाए रखें । डिनर जल्दी करना सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। आजकल एक्सपर्ट हेल्दी रहने के लिए 7-8 बजे से पहले डिनर करने की सलाह देते हैं। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी अर्ली डिनर को सही मानते हैं। इससे वजन भी कम होता है और डाइजेशन भी सही रहता है। 2024 में आपको इसे अपने रूटीन में अवश्य शामिल करना चाहिए।

न्यूट्रिशन

हमारे शरीर में न्यूट्रिशन की कमी कई बीमारियों की वजह बन सकती हैं। इसलिए, नए साल में सही न्यूट्रिशन पर ध्यान देने को अपने गोल्स में शामिल करें। शरीर में न्यूट्रिशन की कमी होने पर थकान, कमजोरी, सिरदर्द और अपच समेत कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए विटामिन और मिनरल्स से भरपूर डाइट लें और तंदुरस्त रहे ।

हर्बल टी

हर्बल टी भी सेहत के लिए अच्छी मानी गई है । तुलसी, पुदीना, धनिया और अजवाइन समेत कई ऐसी चीजे हैं, जिनसे बनी चाय से शरीर को फायदे मिलते हैं। इस तरह की चाय को अगर आप अपने आहार में शामिल करती हैं, तो इससे बीमारियां आपसे कोसों दूर रहेंगी।

फल

हेल्दी रहने के लिए फलों का सेवन भी आवश्यक है । 2024 में हेल्दी रहने के लिए रोज 1 सीजनल फल खाएं। मौसमी फल शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं, इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। फलों में फाइबर होता है जो शरीर के लिए आवश्यक है । रोज मिड मील के तौर पर आपको 1 फल को डाइट में शामिल करना चाहिए।

पर्याप्त नींद

Image Source – Freepik

पूरी नींद सेहतमंद रहने के लिए बहुत ही आवश्यक है। नींद की कमी का असर न केवल शरीर की एनर्जी और डाइजेशन पर होता है, बल्कि इससे हार्मोन्स भी इंबैलेंस होते हैं। इसलिए, नए साल में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। नींद पूरी न होने से शरीर को कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं।

पर्याप्त पानी

हेल्दी रहने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत आवश्यक है। शरीर में पानी की कमी कई बीमारियों की वजह बन सकती है। दिन भर में 7-8 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है। डिहाइड्रेशन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, नए  साल में वॉटर इनटेक पर जरूर ध्यान दें। और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें ।

हेल्थ चेकअप

स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाना बहुत जरूरी है। अक्सर लोग हेल्थ चेकअप्स को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे सही समय पर शरीर में मौजूद कमी या बीमारी का पता नहीं चल पाता है। इसलिए, समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप्स अवश्य करवाएं।

आपके लिए ख़ास

Swati Singh
Author of The Glamours | Your Personal Style GuruI don't just write about beauty and fashion-I curate that feel-good, glamorous energy that comes from within. At The Glamours, I bring you the style hacks that actually work, the beauty routines that deliver, and the real talk on relationships & self-care that truly empowers you. Because real glamour begins with confidence. ✨— Swati Singh

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here