सूर्य नमस्कार – ग्लो और परफेक्ट बॉडी के लिए

सूर्य नमस्कार – ग्लो और परफेक्ट बॉडी के लिए आपको सूर्य नमस्कार नियमित करना चाहिए | सूर्य नमस्कार से आपके पूरे शरीर एवं स्किन में निखार आता है | इससे आपके तेज , बल और आरोग्य की वृदि होती है | ग्लैमरस लुक के साथ कर्वी फिगर के लिए सूर्य नमस्कार सबसे अच्छा उपाय है |

सूर्य नमस्कार का शाब्दिक अर्थ सूर्य को नमस्कार या अर्पण करना होता है। सूर्य नमस्कार से संपूर्ण शरीर को आरोग्य , शक्ति और ऊर्जा की प्राप्ति होती है। सूर्य नमस्कार से शरीर की समस्त आंतरिक ग्रंथियों के Harmons (अंतः स्त्राव) की प्रक्रिया का नियमन होता है। सूर्य नमस्कार एक सर्वोत्तम Cardio Vascular व्यायाम भी है।

सूर्य नमस्कार से शरीर के सभी अंग – प्रत्यंगो में क्रियाशीलता आती है। यह योगासन शरीर को सही आकार देने और मन को शांत एवं स्वस्थ रखने का उत्तम तरीका है।

इसे भी पढे – परफेक्ट बॉडी शेप और कर्वी फिगर के लिए Fitness Tips

सूर्य नमस्कार से लाभ

  • सूर्य नमस्कार एक पूर्ण व्यायाम है। इससे शरीर के सभी अंग – प्रत्यंग बलिष्ठ , निरोग एवं सुन्दर होते हैं।
  • सूर्य नमस्कार से ओज , तेज और बल की वृद्धि होती है एवम् Skin में ग्लो आता है।
  • यह पेट , आंत , अमाशय , अग्नाशय , हृदय एवम् फेफड़ों को स्वस्थ करता है।
  • इससे रीढ़ (मेरूदंड) एवं कमर को लचीला बना कर विकृति को दूर करता है।
  • सूर्य नमस्कार से संपूर्ण शरीर में रक्त संचार को सुचारू रूप से सम्पन्न करता है , इसलिए रक्त की अशुद्ध को भी दूर कर चर्म रोगों का नाश करता है।
  • सूर्य नमस्कार से हमारे शरीर की मांसपेशियां जैसे – हाथ, पैर, भुजा, जंघा एवं कंधा आदि पुष्ट और सुन्दर होती हैं।
  • यह डायबिटीज के लिए भी विशेष उपयोगी है।
  • सूर्य नमस्कार सम्पूर्ण शरीर को पूर्ण आरोग्य प्रदान करता है।

सूर्य नमस्कार के बारह आसन

सूर्य नमस्कार बारह शक्तिशाली योग – आसनों का एक समन्वय है। और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह शरीर एवं मन दोनों को चुस्त दुरुस्त रखता है।

  • 1 प्रणामआसन ………………… ॐ मित्राय नमः
  • 2 हस्तउत्तानासन …………….. ॐ रवये नमः
  • 3 हस्तपाद आसन …………… ॐ सूर्याय नमः
  • 4 अश्व संचालन आसन………. ॐ भानवे नमः
  • 5 दंडासन …………………. …… ॐ खगय नमः
  • 6 अष्टांग नमस्कार…………….. ॐ पुष्णे नमः
  • 7 भुजंग आसन ……………….. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः
  • 8 पर्वत आसन ………………… ॐ मारिचाये नमः
  • 9 अश्व संचालन आसन……… ॐ आदित्याय नमः
  • 10 हस्तपाद आसन………….. ॐ सावित्रे नमः
  • 11 हस्तउत्थान आसन… ….. ॐ आर्काय नमः
  • 12 ताड़ासन …………………… ॐ भास्कराय नमः

सूर्य नमस्कार की विधि

सूर्य नमस्कार यथा संभव सूर्योदय के समय करे एवं खाली पेट करे, सूर्य नमस्कार आसन से पूरा शरीर क्रियाशील रहता हैं।

Picsart 23 09 10 20 54 04 483

प्रणाम आसन

सूर्य नमस्कार करने के लिए पूर्व दिशा की ओर सूर्यभिमुख खड़े होकर अपने दोनों पंजे एक साथ जोड़कर रखें और शरीर का पूरा वजन दोनों पांवों पर समान रूप से डालें।

अपने दोनों हाथ श्वास लेते हुए ऊपर उठाएं और श्वास छोड़ते हुए हाथों को जोड़ते हुए छाती के सामने प्रणाम मुद्रा में लेकर आएं।

Picsart 23 09 10 20 08 47 591 1

हस्तउत्तानासन

इस आसन में श्वास लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और पीछे ले जाए। अपनी भुजाओं को कानों के पास में रखें। इस आसन में पूरे शरीर को ऊपर की तरफ खींचने का प्रयास करें। अपनी छाती को ऊपर उठाएं।

Picsart 23 09 10 20 54 58 689

हस्तपाद आसन

श्वास छोड़ते हुए रीढ़ को सीधी रखते हुए कमर से आगे झुके। पूरी तरह श्वास छोड़ते हुए दोनों हाथों को पंजों को जमीन पर रखे।

Picsart 23 09 10 20 17 37 643

अश्वसंचालन आसन

अश्वसंचालन आसन में श्वास लेते हुए जितना संभव हो सके दाहिना पैर पीछे ले जाए। दाहिने घुटने को जमीन पर रख सकतें हैं।

अपनी दृष्टि को ऊपर रखे । बायां पैर दोनों हथेलियों के बीच में रहे

Picsart 23 09 10 20 07 42 120

दण्डासन

दंडासन में श्वास लेते हुए बाए पैर को पीछे ले जाए और पूरा शरीर सीधी रेखा में रखें। अपने हाथ जमीन के लंबवत रखें।

Picsart 23 09 11 14 37 52 993

अष्टांग नमस्कार

इस आसन में श्वास बाहर छोड़ते हुए दाए पैर को भी पीछे ले जाए। सिर और गर्दन दोनों हाथों के बीच रहें। कमर और नितम्ब ऊपर उठा कर हाथों एवं पैर के पंजों को स्थिर रखते हुए, छाती एवम् घुटनों को भूमि पर स्पर्श करे।

इस प्रकार दो हाथ, दो पैर, दो घुटनें, छाती एवं सिर इन आठ अंगो के भूमि पर टिकने से यह अष्टांग आसन हैं। इसमें श्वास – प्रश्वास सामान्य रखें।

Picsart 23 09 10 20 04 48 134 1

भुजंग आसन

भुजंगासन में आगे की ओर सरकते हुए छाती को ऊपर उठाएं। श्वास अन्दर भरकर छाती को ऊपर उठाते हुए ऊपर की ओर दृष्टि रखें। कमर भूमि पर टिकी हुई हों।

Picsart 23 09 10 20 18 07 262

पर्वत आसन

पर्वत आसन में श्वास छोड़ते हुए रीढ़ एवम् नितंब के निचले भाग को ऊपर उठाएं। छाती को नीचे झुकाकर कमर के भाग को ऊपर उठा कर खिंचाव को गहराई से अनुभव करे।

Picsart 23 09 10 20 17 37 643

अश्व संचालन आसन

इस आसन में श्वास लेते हुए दाहिना पैर दोनों हाथों के बीच ले जाए , बाएं घुटने को जमीन पर रख सकते है | अपनी दृष्टि ऊपर की ओर रखें |

Picsart 23 09 10 20 54 58 689 1

हस्तपाद आसन

इस आसन में श्वास छोड़ते हुए बाएं पैर को आगे लाए , हथेलियों को जमीन पर टिकाए | यह आसन पूर्ववर्ती हस्तपाद आसान की तरह ही है |

Picsart 23 09 10 20 08 47 591 2

हस्तउत्थान आसन

हस्तउत्थान आसन में श्वास छोड़ते हुए रीढ़ को धीरे – धीरे ऊपर लाए, दोनों हाथों को ऊपर और पीछे की ओर ले जाए | नितंब को आगे की ओर रखें |

Picsart 23 09 10 20 21 57 791

ताड़ासन

ताड़ासन में श्वास छोड़ते हुए पहले शरीर सीधा करें , इसके बाद हाथों को नीचे लाए , इस अवस्था में विश्राम करें | अपने शरीर में क्रियाशीलता को महसूस करें |

अधिक जानकारी के लिए – परफेक्ट बॉडी शेप और कर्वी फिगर के लिए Fitness Tips

आपके अमूल्य सुझाव , क्रिया – प्रतिक्रिया स्वागतेय है।

1 thought on “सूर्य नमस्कार – ग्लो और परफेक्ट बॉडी के लिए”

Leave a comment