पीरियड्स के दौरान इन लक्षणों को नजरंदाज न करे , हो जाएं सतर्क

1
theglamours.in/पीरियड्स-के-दौरान-इन-लक्ष/
पीरियड्स के दौरान नजर आने वाले कुछ असामान्य लक्षणों के बारे में इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। यदि आपको भी यह लक्षण दिखाई दें तो इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज न करें, और सतर्क हो जाए । ये लक्षण आपके लिए खतरनाक हो सकते है, इन लक्षणों के सामने आते ही बिना समय गँवाए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Puberty
The Glamours

पीरियड्स या मासिक धर्म लड़कियों में होने वाला सबसे बड़ा बदलाव है। हर बढ़ती उम्र की लड़की को मासिक धर्म की कुदरती प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। ताकि समय आने पर वह मासिक धर्म होने पर घबरायें नहीं। पीरियड्स या मासिक धर्म हर एक महिला के जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा होता है। पीरियड्स आना इस बात का इशारा है कि अब महिला एक नए जीवन को जन्म देने के लिए शारीरिक रूप से तैयार हो गई है। हालांकि आजकल बदलती जीवनशैली और खराब खानपान के कारण काफी कम आयु की लड़कियों के पीरिएड्स आने लगे हैं। आप भी पीरियड्स के दौरान इन लक्षणों को नजरंदाज न करे ।

पीरिएड्स या मासिक धर्म का समय एक ऐसा समय है जब किसी भी महिला को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान होने वाली सामान्य समस्याओं की बात करें तो पेट दर्द, कमर दर्द, चिडचिडापन और सिर दर्द काफी अहम हैं। इसके साथ जिन महिलाओं को पीरियड्स आने की शुरुआत होती है उनके शरीर में भी कई तरह के महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलते हैं। इससे होने वाली दिक्कतों सभी महिलाओं को गुजरना पड़ता है लेकिन कुछ महिलाओं को इस दौरान कुछ ज्यादा ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कई महिलाओं को पीरिएड्स के समय बहुत अधिक दर्द और ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। हालांकि ये दोनों की समस्याएं पीरिएड्स की सामान्य समस्याएं हैं लेकिन यदि काफी ज्यादा होने लगे तो इस पर ध्यान देने की जरूरत है। आज हम इस लेख में आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आपको पहले ही सावधान हो जाना चाहिए।

पीरियड्स के समय होने वाले असामान्य लक्षण

बहुत अधिक दर्द 

पीरियड्स के दौरान दर्द होना एक सामान्य प्रक्रिया है जिसे हम सामान्य समझ कर छोड़ देते हैं। यदि आप भी इस दौरान बहुत अधिक दर्द का अनुभव कर रहे हैं तो आपको इसे सामान्य बिल्कुल नहीं समझना चाहिए। ये किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है, इसलिए आप शीघ्र अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

बहुत ज्यादा ब्लीडिंग

यदि आप पीरियड्स या मासिक धर्म के दौरान बहुत अधिक रक्तस्राव की समस्या से परेशान हैं तो आपको इसे नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए। बहुत अधिक रक्त स्त्राव आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम में फंसा सकता है। इस समस्या को लेकर आपको शीघ्र ही अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करना चाहिए।

कमर के निचले हिस्से पेडू में ऐंठन

पीरियड्स या मासिक धर्म के समय हमारी मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। लेकिन ये खिंचाव ऐंठन में बदल जाए और कमर से होते हुए नितम्भ तक पहुंच जाए, तो ये शरीर में हुए हार्मोनल गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। इसके संकेत मिलते ही जल्दी आप चिकित्सक से परामर्श कर सकते हैं।

खून का रंग अधिक गहरा होना

पीरियड्स के दौरान निकलने वाला खून हमारी सेहत को लेकर कई तरह का इशारा करता है । इस दौरान यदि आपको गहरे रंग का गाढ़ा खून निकल रहा है तो यह शरीर में हुए विटामिन-बी12 की कमी को दर्शाता है। इसलिए इस पर समय रहते ध्यान देने की जरूरत है।और संबंधित डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले ।

इसे भी पढ़े –

Swati Singh
Author of The Glamours | Your Personal Style GuruI don't just write about beauty and fashion-I curate that feel-good, glamorous energy that comes from within. At The Glamours, I bring you the style hacks that actually work, the beauty routines that deliver, and the real talk on relationships & self-care that truly empowers you. Because real glamour begins with confidence. ✨— Swati Singh

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here