ग्लैमरस और गॉर्जियस लुक के लिए Fashion Tips

5
Fashion Tips
The Glamorous

ग्लैमरस और गार्जियस दिखना हर लड़की का सपना होता है | सुन्दर दिखने के लिए लड़कियां कई बार अपने ड्रेस के स्टाइल को चेंज करती है लेकिन अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सन्तुष्ट नहीं होती | आप भी कुछ साधारण Fashion Tips को फॉलो कर सेलिब्रेटी जैसा लुक पा सकती है |

स्टाइलिश दिखने के लिए लड़कियां अपने कलेक्शन में एक से बढ़कर एक ड्रेसेस रखती हैं, लेकिन कई बार नए पैटर्न की ड्रेसेस होने के बावजूद भी यंग गर्ल्स अपने कलेक्शन से संतुष्ट नहीं होतीं। ग्लैमरस और फैशनेबल लुक पाने के लिए आप ड्रेसेस के साथ कई तरह से एक्सपेरिमेंट कर अपने लुक को ग्लैमरस बना सकती हैं।

Fashion Tips 

अच्छा और अट्रैक्टिव लुक हर किसी को पसंद होता है। इस कारण ग्लैमरस और सुंदर दिखने के लिए गर्ल्स क्या कुछ नहीं करती ?  आकर्षक और स्टाइलिश लुक पाने के लिए वे फैशन स्टाइल को फॉलो करती हैं। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसी लड़कियां भी होती हैं, जो अपने लुक को बदलने के लिए ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करती हैं। इसे लेकर वे काफी असमंजस की स्थिति में रहती हैं।

कई बार ये भी देखने को मिलता है कि लड़कियां नए फैशन स्टाइल को अपनाने में काफी संकोच करती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे फैशन से जुड़े टिप्स बताएंगे, जिनको अपनाने  के बाद आप काफी सुंदर और गॉर्जियस दिखेंगी। आपका फैशन स्टाइल भी लोगों को काफी ग्लैमरस और स्मार्ट दिखेगा तो आप भी फॉलो कीजिए इन Fashion Tips को –

कैजुअल लुक के लिए बॉयफ्रेंड जींस का करें प्रयोग 

अगर आपको कैजुअल ड्रेस में स्टाइलिश दिखने का शौक है। ऐसे में आप ब्वॉयफ्रेंड जींस का प्रयोग अवश्य करें। आप इसको बॉडी फिटिंग टॉप के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा आप ब्वॉयफ्रेंड जींस को क्रॉप शर्ट के साथ भी पहन सकती हैं। इसे पहनने के बाद काफी स्टाइलिश लुक आएगा। ज्यादा अच्छा दिखने के लिए आप इसके साथ ब्राइडेड बेल्ट को अपना सकती हैं।  ऐसी जींस अगर एंकल से थोड़ी ऊपर हो तो ज्यादा खूबसूरत नजर आती है।  

बोल्ड लुक के लिए बेल्ट्स

अगर आप बोल्ड दिखना चाहती हैं, तो नॉर्मल ड्रेस के साथ बेल्ट को जरूर फॉलो करें। आप कुछ बेल्टेड ड्रेस को अपने कलेक्शन का हिस्सा बना सकती हैं। इन बेल्ट्स का उपयोग अपने कपड़ों के कॉम्बिनेशन के अनुसार चुन सकती है । इससे आपका लुक काफी बोल्ड दिखेगा। आप मैक्सी ड्रेस के साथ भी बेल्ट को पेयर कर सकती हैं।

नॉर्मल ड्रेस के बजाय अगर बेल्टेड ड्रेस पहनी जाए तो इससे उसमें वैरिएशन लाया जा सकता है। इससे रेगुलर जीन्स और टी-शर्ट वाले लुक के अलावा कैजुअल ड्रेसेस  के साथ भी अलग-अलग तरह से पेयर किया जा सकता है। इससे ड्रेस की खूबसूरती में भी चार चांद लग जाते हैं। 

स्टाइलिश के लिए कूल पलाजों पेंट्स

कूल पलाजो पैंट्स इन दिनों फैशन के ट्रेंड में हैं। स्टाइलिश दिखने के लिए आप इनको फॉलो कर सकती हैं। इसके साथ आप अपने वेस्टर्न टॉप और इंडियन कुर्ती का पेयरिंग भी कर सकती हैं। इसमें आप काफी सुंदर और स्टाइलिश दिखेंगी। इसे फॉर्मल और इनफॉर्मल दोनों ही अवसरों पर पहना जा सकता है | दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाना हो,ऑफिस की मीटिंग में या फिर शॉपिंग पर जाना हो सब जगह पहन कर ग्लैमरस लुक पा सकती है | 

एवरग्रीन डेनिम जींस

डेनिम जींस सदाबहार है | इसको फॉलो करने से आपकी सुंदरता काफी बढ़ जाती है। अगर आप इसको किसी रेगुलर ड्रेस के साथ पहनती हैं, तो आप काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखेंगी। इसे लॉन्ग कुर्ती हो , स्लिट कुर्ती या टी – शर्ट के साथ भी पहना जा सकता है। डेनिम जींस स्कूल हो या कॉलेज में पहन कर आकर्षक दिखेगी ।

डेनिम जैकेट

डेनिम जींस की तरह ही डेनिम जैकेट भी एवरग्रीन है | आप इसको किसी भी इंडियन ड्रेस के साथ पहन सकती है | डेनिम जैकेट से बोल्ड और स्टाइलिश लुक दिखेगा | चाहे लॉंग कुर्ती हो या स्लिट कुर्ती सबके साथ ट्राइ कर सकती है | जींस और टी – शर्ट के साथ भी डेनिम जैकेट ग्लैमरस लुक देगा |

आप अपने परफेक्ट बॉडी शेप के अनुसार Fashion Tips को अपनाकर सेलिब्रिटी जैसा Glamours लुक पा सकती है |

Swati Singh
Author of The Glamours | Your Personal Style GuruI don't just write about beauty and fashion-I curate that feel-good, glamorous energy that comes from within. At The Glamours, I bring you the style hacks that actually work, the beauty routines that deliver, and the real talk on relationships & self-care that truly empowers you. Because real glamour begins with confidence. ✨— Swati Singh

5 COMMENTS

  1. […] ग्लैमरस और गॉर्जियस लुक के लिए हमारे आउटफिट के अलावा हमारे ग्लोइंग स्किन के साथ – साथ हमारे बालों का भी सिल्की और शाइनी होना आवश्यक है | आज आधुनिक युग में हर लड़की का ड्रीम होता है , सुन्दर दिखना | इसके लिए आप घरेलू उपाय से भी बालों को सुन्दर और शायनी बना सकते है | […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here