Underarms Hair हटायें आसान घरेलू उपाय से

Underarms Hair : से तो हर लड़की परेशान रहती हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि वैक्सिंग के अलावा आप और कैसे इनसे छुटकारा पा सकती हैं। वैसे सिर्फ अंडरआर्म्स के बाल साफ करना ही काफी नहीं है बल्कि ये भी बहुत जरूरी है कि बाल निकलने के बाद अंडरआर्म्स काले ना पड़ें।

गर्मियों में राहत और सुकून पाने के लिए महिलाएं ग्लैमरस लुक देने वाली विदाउट स्लीव्स ड्रेसेस पहनती हैं। लेकिन इस तरह की ड्रेसिंग के साथ अंडरआर्म्स का क्लीन होना बहुत जरूरी होता है। अगर अंडर आर्म्स के बाल नजर आ रहे हों तो यह अखरता भी बहुत ज्यादा है। इस स्थिति में कई बार महिलाएं मुश्किल में पड़ जाती हैं कि वे अंडरआर्म्स के बाल कैसे हटाएं।

आमतौर पर कई महिलाएं अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए वैक्सिंग का सहारा लेती हैं, लेकिन इसमें मुश्किल ये है कि वैंक्सिंग से अंडरआर्म्स के बाल हटाने के दौरान कुछ महिलाओं को काफी ज्यादा दर्द होता है। अगर आप भी ऐसी ही स्थिति का सामना कर रही हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान उपायों के बारे में, जिनसे आप आसानी से अपने अंडरआर्म्स के बालों से छुटकारा पा सकती हैं और इसमें आपको ज्यादा दर्द भी नहीं होता।यदि आप आसान तरीके से अंडरआर्म्स के बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो ये आसान तरीके आजमा सकती हैं।

1. रेजर से शेव करके

remove underarms hair use razorinside
Image Source – Freepik

यदि आप बिना किसी तकलीफ या दर्द सहे अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो रेजर का इस्तेमाल आपके लिए बेस्ट है। रेज़र का यूज करने के दौरान आप साथ में शेविंग क्रीम और बॉडी लोशन भी रख लें। नहाने के दौरान स्किन सॉफ्ट हो जाती है, इस दौरान आप रेजर से बाल हटा सकती हैं। रेजर से बाल हटाने के लिए बॉडी वॉश या साबुन से ही अंडरआर्म्स के हिस्से में झाग बनाएं। इसके बाद हाथों को ऊपर उठाकर रेजर को हेयर ग्रोथ की दिशा में चलाएं और बालों को शेव कर लें। इसके बाद इस हिस्से को पानी से धो लें। इसके बाद अंडरआर्म्स के हिस्से को अच्छी तरह से तौलिए से पोछ लें और मॉइश्चराइजर लगा लें।

2. एपिलेटर से हटाएं बाल

Underarms Hair या अनचाहे बालों को हटाने के लिए अगर आप सेफ और सबसे आसान तरीका अपनाना चाहती हैं तो एपिलेटर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एपिलेटर के अलावा आपको मॉइश्चराइजर की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए एपिलेटर यूज करने से पहले अंडरआर्म्स वाले हिस्से को गुनगुने पानी से धोएं ताकि वहां के बाल सॉफ्ट हो जाएं और बिना ज्यादा परेशानी के आराम से निकल जाएं। इसके बाद हाथ को उठाएं और एपिलेटर को 45 डिग्री पर रखते हुए चलाना शुरू करें। सारे बालों को हटाने के लिए इसे हर दिशा में अच्छी तरह से घुमाएं। जब अंडरआर्म्स क्लीन हो जाएं तो इस हिस्से को सॉफ्ट बनाने के लिए मॉइश्चराइजिंग जेल या क्रीम लगा लें।

3. हेयर रिमूवल क्रीम

आजकल बाजार में कई तरह की हेयर रिमूवल क्रीम उपलब्ध हैं, जिनसे आप आसानी से Underarms के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करके देख लें कि यह आपको सूट करता है या नहीं। अगर आपको जलन महसूस हो या परेशानी लगे तो हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल ना करें। अगर इससे किसी तरह की परेशानी महसूस ना हो तो अंडरआर्म्स के हेयर क्लीन करने के लिए तैयारी कर लें। अंडरआर्म्स के हिस्से को बॉडी वॉश या साबुन लगाकर धो लें और तौलिए से पोंछ लें। इसके बाद हेयर को अंडरआर्म्स के बालों वाले हिस्से पर रिमूवल क्रीम लगाएं और 3-5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद क्रीम के साथ मिले स्पैचुला की मदद से क्रीम और बालों को बालों की ग्रोथ की उल्टी दिशा में हटाना शुरू करें। इसके बाद अंडरआर्म्स धो लें और लोशन या मॉइश्चारइजर लगा लें।

अगर आप अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों को हटाने के लिए यहां बताए किसी भी तरीके को आजमा रही हैं तो संवेदनशील त्वचा में इनके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

4. लेज़र थैरेपी

लेज़र थैरेपी अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए अच्छा विकल्प है । ये ऐसी थैरेपी है जिससे आपके अंडर आर्म्स के बालों एक बार हटाने के बाद दोबारा लौटकर नहीं आएंगे। जिन महिलाओं की अंडर आर्म्स के बालों की ग्रोथ हार्ड होती है उन्हें एक बार में लेज़र थैरेपी से आराम नहीं आएगा। पहली बार के बाद आपके बाल सोफ्ट आने लगेंगे और फिर धीरे-धीरे जब आप लेज़र थैरेपी से 2-3 बार अंडर आर्म्स के बाल क्लीन करवाएंगी तो ये गायब ही हो जाएंगे।

5. वैक्सिंग

छोटे-छोटे बालों की समस्या से अधिक समय तक छुटकारा पाने के लिए यह एक अच्छा तरीका है। वैक्सिंग करवाने में थोड़ा दर्द जरुर होता है लेकिन इससे बाल जड़ से निकल जाते हैं और किसी भी तरह का निशान नहीं पड़ता। इसके अलावा हमारे अंडरआर्म्स का रंग साफ हो जाता है। आप चाहे तो इसे घर पर भी कर सकती हैं।

यह अंडरआर्म्स पर गर्म या ठंडा वैक्स लगाने और फिर तेजी से वैक्स और बालों को हटाने की एक प्रक्रिया है। यह विधि लंबे समय तक इसे चिकना बनाती है, क्योंकि यह मूल रूप से बालों को हटा देती है। हालाँकि, वैक्सिंग कुछ लोगों के लिए दर्दनाक हो सकती है, जिससे त्वचा में जलन या अंतर्वर्धित बाल हो सकते हैं।

6. इलेक्ट्रोलिसिस

इलेक्ट्रोलिसिस बालों को हटाने की एक स्थायी विधि है जिसमें बालों के प्रत्येक स्ट्रैंड को एक छोटी जांच के साथ डाला जाता है और बिजली द्वारा नष्ट कर दिया जाता है। यह एक सफल और प्रभावी तरीका है, लेकिन इसमें समय लग सकता है और बार-बार प्रक्रियाओं को करने की आवश्यकता होती है। 

बालों को हटाने का कोई भी विकल्प चुनने से पहले, अपने व्यक्तिगत कारकों जैसे संवेदनशील त्वचा, चिकित्सा इतिहास और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर विचार करना महत्वपूर्ण है

अंडरआर्म्स के बालों के फायदे

हमें अपने अंडरआर्म्स में बाल पसंद है या नहीं यह हमारी निजी चॉइस है। हमारे अंडरआर्म्स में बाल क्यों उगते हैं और यह किस प्रकार से हमारी स्किन के लिए लाभदायक हैं। शरीर के कुछ हिस्सों पर बालों के होने की अपनी एक विशेषता है। यह बाल बाहर के गंदगी को हमारे शरीर के अंदर जाने से रोकते हैं। जैसे कि नाक के बाल ,लेकिन हर भाग के बालों का यही काम नहीं होता है। टीनऐज में शरीर पर बाल आने शुरू हो जाते हैं। 12 वर्ष की आयु में लड़कियों में और 11 से 14 वर्ष की आयु में लड़कों में पिट्यूटरी ग्लैंड में एंड्रोजन नामक हार्मोन के सक्रिय होने से बाल आने शुरू होते हैं।

अंडरआर्म्स के बालों के फायदे के बारे में पूरा पढ़े अंडरआर्म्स बाल : क्यों है महिलाओं के लिए बुरी धारणा ,फेमिनिटी की धारणा को तोड़ो,

Leave a comment